
ग्वालियर। कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग के लिए पीसीसी द्वारा ट्रेनिंग सेशन फाइनल कर ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप से देने पर अभी फैसला होना बाकी है। ट्रेनिंग के लिए एक प्रजेंटेशन भी एआईसीसी की ओर से ग्वालियर कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान के तहत 40 दिन के कार्यक्रम का कैलेंडर बनाया है। मई के महीने में लगातार कार्यक्रम चलेंगे। इस अभियान की शुरुआत मप्र में 28 अप्रैल को ग्वालियर में होने वाली प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली से होगी। इस रैली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश जैसे राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया जाएगा। एमपी कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इस रैली में शामिल होंगे।
