धारा 163 के प्रतिबंधों के बावजूद रोझौही में चल रहा चिता आंदोलन

रीवा: रोझोही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का चिता आंदोलन 13वें दिन भी धारा 163 के प्रतिबंधों के बावजूद जारी रहा. आंदोलन अब धीरे-धीरे व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है.आज आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया. आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों के बीच आगे की रणनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई. प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के संभावित प्रभावों, क्षेत्र के भविष्य, जल, जंगल, जमीन और मानव जीवन की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों ने अपने विचार रखे.

आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा आगामी दिनों में संघर्ष की दिशा तय करने को लेकर भी सामूहिक विचार-विमर्श किया गया. इस आंदोलन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है. बड़ी संख्या में महिलाएं चिता आंदोलन में शामिल होकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं. सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश शर्मा, कई स्थानीय लोग चिता आंदोलन का नेतृत्व कर रहे है. अभी तक प्रशासन मिलने नही पहुंचा है.

Next Post

डकैती: सरेंडर से पहले मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

Sat Nov 21 , 2026
जबलपुर। नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बना डीजल पार करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के सरेंडर से पहले बरगी पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसकी गिरफ्तारी दर्ज करने के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।विदित हो […]

You May Like

मनोरंजन