जबलपुर: चरगवां स्थित ग्राम मिरगा और भिडक़ी के बीच कारों में भिड़ंत हो गई जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । मामले में परिजनों ने सुनियोजित तरीके से एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार पुरवा निवासी रामकिशोर दीक्षित अपनी पत्नी भावना दीक्षित के साथ कार क्रमांक एमपी 20 सीई 5862 से बिजौरी से जबलपुर लौट रहे थे।
वे जैसे ही मिरगा और भिडक़ी के बीच मार्वल फैक्ट्री के पास पहुंंचे तभी एक काले रंग की तेज रफ्तार कार ने उनकी गाडी में टक्कर मार दी टक्कर के बाद उनकी कार बेकाबू हो गई और रोड किराने पेड़ से जाकर टकरा गई । हादसे में पति-पत्नी को चोटें आ गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भिडक़ी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में पीडि़त परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से उनके ऊपर हमला करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते वारदात हुई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
