बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ मऊगंज-नईगढ़ी मार्ग, चार पहिया वाहनों के लिए खतरा, देवतालाब से होकर करें आवागमन

रीवा।मऊगंज से प्रयागराज होते हुए नईगढ़ी जाने वाला प्रमुख मार्ग ओड्डा नदी पुल के आगे बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज बहाव और सड़क कटाव के कारण यह मार्ग अब चार पहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक हो गया है।

गौरतलब है कि इस मार्ग का कुछ वर्षों पूर्व ही पुनर्निर्माण कराया गया था, लेकिन दो बार की बारिश में ही यह सड़क टूट-फूट का शिकार हो गई। इससे क्षेत्र की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया है। मऊगंज से नईगढ़ी की ओर जाने वाले यात्री अब देवतालाब मार्ग से होकर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह नईगढ़ी से मऊगंज जाने वाले वाहन भी देवतालाब होते हुए निकलें।

Next Post

शुजालपुर की रेलवे उपेक्षा पर सवाल, ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग तेज

Fri Jul 18 , 2025
शुजालपुर। उज्जैन और भोपाल के बीच स्थित शुजालपुर रेलवे स्टेशन लंबे समय से माल और यात्री यातायात के जरिए रेलवे को अच्छा राजस्व दे रहा है, लेकिन सुविधाओं के लिहाज से यहां घोर अनदेखी हो रही है. स्टेशन पर सीमेंट, डीओसी सहित अन्य मालवाहक रेक लगातार आते हैं, बावजूद इसके […]

You May Like

मनोरंजन