
सीधी।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं ने संयुक्त ऑपरेशन में बीते मंगलवार-बुधवार की आधी रात को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष एवं अतीत में भारतीय थल सेना के जवान रहे पंकज सिंह ने कहा कि हम अपनी भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान पीओके के आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सिंह ने कहा कि पूरा कांग्रेस संगठन हमारे सैनिकों को देश की रक्षा, एकता और आजादी को महफूज रखने के लिए पूरा समर्थन दे रहा है। पूरा देश सेवा के साथ खड़ा है।
