धनतेरस पर मंत्री नारायण सिंह ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को दी शुभकामनाएं

ग्वालियर: सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने धनतेरस पर शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और दुकानदारों से आत्मीय मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देशी मिट्टी से निर्मित दीपक खरीदकर स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश भी दिया।
मंत्री कुशवाह ने महाराज बाड़ा स्थित मुखर्जी भवन से अपने भ्रमण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मोर गली, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, टोपी बाजार, दही मंडी सहित महाराज बाड़ा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने व्यापारियों एवं दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और आपसी प्रेम का पर्व है। यह त्योहार हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। ग्वालियर के व्यापारियों और दुकानदारों की मेहनत शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करती है। स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम उनके परिश्रम को प्रोत्साहन दे सकते हैं। सभी नागरिक इस दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी को बढ़ावा दें।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाजारों में निकली संयुक्त टीम, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

Fri Nov 6 , 2026
ग्वालियर: धनतेरस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ […]

You May Like