कलेक्टर ने गेर मार्ग का किया निरीक्षण

इंदौर: शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर की अंतिम तैयारियों को कलेक्टर और निगम आयुक्त ने दौरा कर अंतिम रूप दिया.शहर में रविवार को परम्परागत रूप से रंगपंचमी की गेरें निकलेंगी. कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों और गेर आयोजकों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया. गेर मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने नगर निगम, पुलिस के अधिकारियों के साथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक गेर मार्ग का पैदल निरीक्षण किया.

कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेर मार्ग पर विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए. मार्ग पर जर्जर भवनों की विशेष निगरानी और भवनों पर सूचना बोर्ड भी लगाए. कलेक्टर ने बताया कि पूरे मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा हैं. बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी. आकस्मिक चिकित्सा के प्रबंध भी किए हैं. निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों तैनात किए गए हैं. शहर की पहचान उक्त त्यौहार को देखने के लिए गेर मार्ग पर स्थित मकानों और छतों पर नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. निरीक्षण के दौरान एडीएम रोशन राय सहित नगर निगम,एमपीईबी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा
गेर के मार्ग पर केबल व बिजली तार ऊंचाई पर करने के साथ कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त बॉक्स बदले गए है. बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा. विभिन्न ग्रिड, ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे. इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से बिजली प्रदाय बंद किया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि गेर मार्ग की बिजली व्यवस्था के लिए इंजीनियर्स और कर्मचारी तैनात किए हैं

Next Post

सात दशक में कड़ाव से मिसाइल तक पहुंची गेर

Sun Mar 8 , 2026
इन्दौर: इंदौर में रंगपंचमी का पारंपरिक उत्सव इस बार भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा. रविवार को निकलने वाली ऐतिहासिक गेर में आधुनिक तकनीक का रंग दिखाई देगा. कभी बैलगाड़ी पर रखे कड़ाव से लोगों को भिगोने की परंपरा अब रंग उड़ाने वाली मिसाइलों तक पहुंच चुकी है. गेर में […]

You May Like