सात दशक में कड़ाव से मिसाइल तक पहुंची गेर

इन्दौर: इंदौर में रंगपंचमी का पारंपरिक उत्सव इस बार भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा. रविवार को निकलने वाली ऐतिहासिक गेर में आधुनिक तकनीक का रंग दिखाई देगा. कभी बैलगाड़ी पर रखे कड़ाव से लोगों को भिगोने की परंपरा अब रंग उड़ाने वाली मिसाइलों तक पहुंच चुकी है. गेर में लाखों लोग शामिल होंगे और राजवाड़ा सहित आसपास के करीब 5-6 किलोमीटर क्षेत्र में रंग, गुलाल और पानी की बौछारें होंगी.

पिछले तीन से चार वर्षों से गेर देखने आने वाले लोगों की संख्या 5 लाख से अधिक रही है. इसे देश के सबसे बड़े रंगोत्सवों में गिना जाता है. इस बार भी लाखों लीटर पानी और हजारों किलो गुलाल उड़ाने की तैयारी है. राजवाड़ा पर 8 हजार किलो टेसू के फूलों से बने गुलाल से तिरंगा बनाया जाएगा.

टोरी कॉर्नर से शुरू होगी
गेर की शुरुआत टोरी कॉर्नर चौराहे से होगी। यहां से गेर गोराकुंड चौराहा, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी. इसके बाद राजवाड़ा से घूमकर सराफा और शीतलामाता बाजार से होते हुए अपने-अपने गंतव्य तक जाएगी.
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली गेर और फाग यात्राएं पूरे शहर को रंगों से सराबोर करेंगी.

पांच स्थानों से निकलेंगी गेर
शहर में इस बार पांच प्रमुख स्थानों से गेर निकलेगी।गैर टोरी कॉर्नर, नगर निगम, मॉरल क्लब, फाग यात्रा और संगम कॉर्नर (संस्था सृजन). इन सभी गेरों में डीजे, ढोल-ताशे, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. रसिया कॉर्नर की गेर कुछ कारणों से नहीं निकल रही है. गेर में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल होंगी. महाकाल की जटा से गंगाजी के अवतरण की झांकी लोगों को रंगों से सराबोर करेगी. वहीं भगवान श्रीकृष्ण के मोरपंख से उड़ता गुलाल भी विशेष आकर्षण रहेगा

Next Post

2500 पुलिस जवान तैनात, ड्रोन से हर गतिविधि की निगरानी

Sun Mar 8 , 2026
रंगपंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक गेर और फाग यात्राओं को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2500 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए हैं, वहीं गेर मार्ग पर ड्रोन और हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी […]

You May Like

मनोरंजन