अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोहित, पिता बद्री निवासी बड़वानी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रोहित शक्ति कोल्ड स्टोर के पास से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. राहगीरों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बड़गोंदा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और चालक की तलाश में जुटी है.

Next Post

'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप को किया तबाह, सैन्य ठिकाने 'पूरी तरह नेस्तनाबूद', इजराइल पर ईरानी मिसाइलों की भारी बारिश

Sat Mar 14 , 2026
तेहरान/वॉशिंगटन | अमेरिका-ईरान युद्ध के 15वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ कहे जाने वाले खार्ग द्वीप पर अब तक की सबसे भीषण बमबारी की है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना ने द्वीप पर मौजूद […]

You May Like

मनोरंजन