शिवराज की सुरक्षा बढ़ने पर कांग्रेस का तंज, भाजपा अध्यक्ष बनने की अफवाहें बेबुनियाद: नायक

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान देते हुए इसे सामान्य प्रशासनिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया था कि शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में लगातार चूक हो रही है, जिसे तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इसी पत्र के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही शिवराज सिंह चौहान के समर्थक यह प्रचार कर रहे हैं कि वह अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। सुरक्षा बढ़ाने का कारण केवल सुरक्षा में सामने आई कमियां हैं, इसके पीछे कोई राजनीतिक या संगठनात्मक वजह नहीं है।नायक ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सुरक्षा बढ़ने को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जोड़ना जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश से हैं और यदि वह किसी बड़े पद पर पहुंचते हैं तो उन्हें शुभकामनाएं हैं।

Next Post

हाईटेंशन लाइन से बेल्डर की मौत, होमगार्ड का जवान धमकाकर ले गया था

Sat Dec 13 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले सिंह निवास रोड पर स्थित दर्रोनी चौराहे पर स्थित एक 2 मंजिला मकान की छत पर एक बेल्डर की मौत तेज करंट लगने से हो गई। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक पुलिस वाला था इसलिए वह धमकाकर ले गया था […]

You May Like