महिलाओं की चेन लूटने वाली गैंग दबोची

इंदौर:शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली बदमाशों की एक गैंग को अन्नपूर्णा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया है, जिन्होंने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दो और भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक वारदात करना कबूल किया है. आरोपियों से तीन लूटी गई सोने की चेन और दो बाइक बरामद की गई हैं.

एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक, 27 जुलाई को अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की थी. इससे पहले 25 जुलाई को भी इसी थाना क्षेत्र में एक महिला को लूट का शिकार बनाया गया था. दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अजय नायर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई.

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को महज 10 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव उर्फ शिवम पिता भरत मन्सारे, महेंद्र पिता महादेव दोनों निवासी श्यामाचरण शुक्ल नगर और महेंद्र पिता प्रेमलाल निवासी विद्यनगर के रूप में हुई है.

पूछताछ में तीनों ने कबूला कि उन्होंने 9 जून को भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भगवानदीन नगर में भी राह चलती महिला से चेन लूटी थी. टीआई अजय नायर ने बताया कि आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदातें करते थे. अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और किसी बड़े गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है.

Next Post

फर्जी जमानत का जाल: तीन साल से फरार आरोपी पकड़ाया

Tue Jul 29 , 2025
क्राइम ब्रांच ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम एसआईटी लगातार प्रयासरत थी. एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अकरम उर्फ बिजली उम्र 35 साल […]

You May Like