फर्जी जमानत का जाल: तीन साल से फरार आरोपी पकड़ाया

क्राइम ब्रांच ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम एसआईटी लगातार प्रयासरत थी.
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अकरम उर्फ बिजली उम्र 35 साल है, जो हीना पैलेस, खजराना का निवासी है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की थी, जिसके आधार पर कोर्ट से जमानत दिलवाई गई थी.

क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने इस मामले में 26 फरवरी 2022 को प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. अब तक इस गिरोह से जुड़े 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. फरार अकरम की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अब गिरोह की बाकी कड़ियों की भी जांच में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह कई मामलों में आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत दिलवाने का काम करता था, जिससे न्याय प्रक्रिया को गुमराह किया जा रहा था. मामले में क्राईम ब्रांच के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे है.

Next Post

कांग्रेस नेता पिपलोदी गांव का दौरा करेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया निर्देश

Tue Jul 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने की घटना में सात बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को वहां जाकर संबंधित पहुलओं की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन