भगवान गणेश की भक्ति में डूबी टीवी इंडस्ट्री, अर्जुन बिजलानी से गुरमीत चौधरी तक के घर विराजे बाप्पा

मुंबई, Ganesh Chaturthi के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी बाप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए। अर्जुन बिजलानी, शिवांगी जोशी, गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने घर और ऑफिस में गणपति की पूजा की।

गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे देश में भगवान गणेश को घर लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। चाहे बड़े पर्दे के कलाकार हो या छोटे पर्दे के सभी ने खुशी-खुशी बाप्पा का जोरदार स्वागत किया है। टीवी सितारों की गणेशोत्सव की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहे हैं।

गणेशोत्सव के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों ने अपने घर पर भगवान गणेश की धूमधाम से स्थापना की है। कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी तक सभी ने अपने फैंस को उनके घर पर पधारे बाप्पा की एक झलक दिखायी है।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने किया बाप्पा का स्वागत
टीवी इंडस्ट्री में लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर भी हर साल की तरह बाप्पा का धूमधाम से स्वागत किया गया। भारती सिंह अपने दोनों बेटे लक्ष्य और यशवीर के साथ ट्रेडिशनल लुक में काफी ज्यादा सुंदर दिखायी दी।

अर्जुन बिजलानी के घर आए बाप्पा
मिले जब हम तुम, नागिन और लाफ्टर शेफ जैसे बड़े शो का हिस्सा रहे अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी ने धूमधाम से अपने घर पर बाप्पा का स्वागत किया। अपने पिता को खोने के बाद बाप्पा के आगमन पर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा के पूजा के दौरान आंसू झलक गए। इस इमोशनल मूवेंट पर अर्जुन एक बेहतरीन जीवनसाथी की तरह नेहा को शांत करवाते हुए नजर आए।

शिवांगी जोशी ने उतारी बाप्पा की आरती
बेगुसराय, ये रिश्ता क्या कहलाता है और लॉकअप जैसे शो से हर घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी भी पूरी भक्ति भाव से बाप्पा की आरती करती हुई दिखायी दे रही है। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपने भाई के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही के ऑफिस में विराजे गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। इस मौके पर ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाकी कलाकार भी बाप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

गुरमीत चौधरी और देबीना के घर विराजे गणपति
रामायण सीरियल में भगवान राम और मां सीता की भूमिका निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने भी धूमधाम के साथ अपने घर बाप्पा का स्वागत किया। गणेशोत्सव के मौके पर गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबीना और दोनों बेटियों के साथ बाप्पा की भक्ति में लीन नजर आए है।

Next Post

ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ बप्पा का स्वागत, भक्ति में डूबीं दिखाई दी शिल्पा शेट्टी

Tue Sep 15 , 2026
मुंबई, गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पूरे विधि-विधान और खुशी के साथ बप्पा का अपने घर में स्वागत किया और परिवार संग पूजा-अर्चना की। देशभर में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री […]

You May Like