पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली, 14 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। एक्स पर एक पोस्ट में, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा; “भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला। यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।”

 

 

Next Post

फेरे के बाद बदला रंग, 2 करोड़ गिफ्ट में मांगे  

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। शादी के समय कुछ नहीं चाहिए कहने वाले ससुराल पक्ष ने फेरे होते ही रंग बदल लिया। अब महिला को वापस बुलाने के एवज में 2 करोड़ रुपये गिफ्त के रूम में डिमांड करने लगे। विजयनगर पुलिस ने सोमवार को सूरत के कारोबारी पति, सास और ससुर के खिलाफ […]

You May Like