खिलौना गोदाम में देर रात आग, अपार्टमेंट में मचा हड़कंप

इंदौर. मनोरमागंज स्थित मयंक अपार्टमेंट के नीचे बने प्लास्टिक खिलौनों के एक गोदाम में बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे आग लग गई. आग की लपटें उठते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए. आग को बुझाने के लिए रहवासियों ने बोरिंग से पानी की लाइन जोड़कर प्रयास किया. बताया गया कि गोदाम किसी व्यक्ति ने किराए पर लिया था, जिसमें रखे सभी खिलौने जलकर खाक हो गए. हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन अपार्टमेंट में देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. फायर ब्रिग्रेड और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रहे है.

Next Post

बारिश में गिरा पेड़, चार वाहन दबे, दो स्कूटी सवार जख्मी

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर. न्यू पलासिया में गुरुवार दोपहर अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज हवा और बारिश के बीच एक विशाल पुराना पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना करीब दोपहर एक बजे की है. पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि वहां से गुजर रही दो स्कूटी और दो चारपहिया […]

You May Like