ICC टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर BCB को 240 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका

दुबई। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले इस टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया है। भारत में खेलने से इनकार करने के फैसले के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को प्रतिस्थापित कर ग्रुप-C में स्कॉटलैंड को शामिल किया है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुरक्षा कारणों से बीसीसीआई (BCCI) ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों, जिनमें मुस्तफिज़ुर रहमान जैसे नाम शामिल हैं, को आईपीएल टीमों से रिलीज़ कर दिया। इसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईपीएल प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया और आईसीसी से मांग की कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया।

बांग्लादेश के इस फैसले का सीधा असर बोर्ड की अर्थव्यवस्था पर पड़ता दिख रहा है। अनुमान है कि BCB को करीब 240 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जो उसकी वार्षिक आय का लगभग 60 प्रतिशत है। इसमें स्पॉन्सरशिप, ब्रॉडकास्टिंग डील्स, आईसीसी राजस्व और भविष्य की द्विपक्षीय सीरीज़ से होने वाली आमदनी शामिल है।

खास बात यह है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी इस फैसले पर नाराज़गी जताई है। कई खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें बिना पूछे यह निर्णय ले लिया गया, जिससे उनके करियर और अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर सीधा असर पड़ रहा है।

Next Post

अब टावर पर चढ़ी लड़की, सुसाइड की दे रही धमकी

Sat Jan 24 , 2026
सिंगरौली। जियावन थाना अंतर्गत धनहा के बाद, थाना सरई अंतर्गत झारा मेला में आज एक लड़की बिजली टावर मे चढ़ गई है, जो आत्महत्या करने कि कोशिश कर रही है, पुलिस प्रशासन समझाने कि कोशिश मे लगा है, किस कारण से टावर में चढ़ी है अभी इसका पता नहीं चल […]

You May Like