नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत ग्राम बोतराई में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन

दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम बोतराई में युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (भापुसे) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के माध्यम से ही युवा अपने जीवन को उज्ज्वल बना सकते हैं।

प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मैच के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले खिलाड़ियों, आयोजकों, निर्णायकों व सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं व ग्रामीणों को नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की शपथ दिलाई गई तथा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। मैच के दौरान पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी,थाना प्रभारी पथरिया नेहा गोस्वामी सहित पुलिस बल ग्रामवासी खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

Next Post

कलेक्टर नीतू माथुर ने लिया सीएम मोहन यादव के भाबरा दौरे की तैयारियों का अंतिम जायजा

Wed Jul 22 , 2026
आलीराजपुर।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद नगर-भाबरा के प्रस्तावित प्रवास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आज कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बलराम कृषि महोत्सव, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती और इंफ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।   […]

You May Like