बिना लाइसेंस गंदगी के बीच चल रहा था चाट भंडार, प्रकरण दर्ज

जबलपुर। दीक्षितपुरा स्थित ठाकुर चाट भण्डार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान ठाकुर चाट भण्डार के किचन में बेहद अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाई गईं। यह प्रतिष्ठान बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के ही संचालित किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि जिस जगह पर चाट और उससे जुड़ी सामग्री बनाई जा रही थी, वहां न तो छत थी और न ही दीवारें थीं। चारों तरफ बदबूदार माहौल के बीच खाने-पीने की चीजें तैयार की जा रही थीं, जिस पर टीम ने तत्काल प्रभाव से खाद्य सामग्री का निर्माण रुकवा दिया। बिना लाइसेंस और गंदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण करने के इस मामले में ठाकुर चाट भंडार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 (2) और 56 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे आगामी कार्यवाही के लिए सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

नरसिंहगढ़ में शानो-शौकत से मनाया गया हज़रत बाबा का 245वां उर्स, 50 हजार से अधिक जायरीन पहुंचे

Sat May 16 , 2026
*दमोह*. नरसिंहगढ़ में हज़रत बाबा सैय्यद अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 245वां उर्स बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है.उर्स की शुरुआत में बाबा तैयब अली के गुलामों द्वारा चादर शहरगश्त के बाद बाबा की दरगाह पर पेश की गई. इसके पश्चात उर्स का आगाज किया गया. […]

You May Like