मप्र में एनालॉग पनीर पर शिकंजा, प्राकृतिक पनीर को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल:मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी कर ली गई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि दूध से तैयार होने वाले प्राकृतिक पनीर और दुग्ध उत्पादों को ही प्रोत्साहित किया जाएगा। एनालॉग पनीर के निर्माण और कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई की जा सकती है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री को हतोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है और इस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के कई अन्य राज्यों में भी इस तरह के पनीर पर रोक लगाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्राकृतिक दूध की पर्याप्त संभावनाएं हैं और इन्हीं से तैयार होने वाले शुद्ध दुग्ध उत्पादों को राज्य की पहचान बनाया जाएगा। सरकार का जोर प्राकृतिक पनीर के उत्पादन और उसकी उपलब्धता बढ़ाने पर रहेगा।
एनालॉग पनीर को नहीं मिलेगा प्रोत्साहन
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। सरकार प्राकृतिक दूध से तैयार होने वाले उत्पादों को बढ़ावा देकर मध्यप्रदेश को इस क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

Next Post

मोदी ने की 'विश्व हाथी दिवस' पर गजराज के संरक्षण में जुटे लोगों की सराहना

Wed Aug 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विश्व हाथी दिवस’ पर बुधवार को हाथियों को भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उनके संरक्षण के लिए काम कर रहे लोगों के प्रयासों की सराहना की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “यह खुशी की […]

You May Like