बरगवां में ज्वेलरी शॉप पर बड़ी चोरी, दो ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सेठ रामकृपाल एवं सेठ विनोद की ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़कर चोर सोने–चांदी के गहने और जेवरात समेट ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया, जिससे पहचान और साक्ष्य जुटाने में बाधा उत्पन्न हुई है। दोनों ज्वेलरी शॉप सीएम राइज स्कूल के समीप स्थित बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है। की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा चोरी के तरीकों और संभावित मार्गों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सर्राफा व्यापारियों द्वारा किसी निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई थी। साथ ही दुकानों के पीछे खुला खेत होने के कारण चोरों को सुगम रास्ता मिल गया, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया होगा।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर संगठन को नई ऊर्जा देता है और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक […]

You May Like