नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एमजीआर को उनकी ‘जयंती’ पर श्रद्धांजलि। तमिलनाडु की प्रगति में उनका योगदान शानदार है। तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका भी उतनी ही उल्लेखनीय है।”
श्री मोदी ने समाज के लिए एमजीआर के विजन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “हम अपने समाज के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।”
अपनी प्रभावशाली फिल्मों और करिश्माई नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले एमजीआर ने 1977 से 1987 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है और तमिलनाडु के विकास तथा तमिल संस्कृति में उनका योगदान अद्वितीय है।
