सीहोर। 25 वीं श्री सिद्धेश्वर महादेव भव्य पालकी यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में धर्मप्रेमी नागरिकों, समाजसेवियों एवं शिवभक्तों ने सहभागिता करते हुए पालकी यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया. समिति संस्थापक किशोर कौशल ने अतिथियों का स मान किया.
इस अवसर पर पं. कटारे बाबा, समाजसेवी शांतिलाल साबू, डॉ. बीके चतुर्वेदी, डॉ. आरसी जैन, रुद्रप्रकाश राठौर एवं प्रदीप चौहान का सम्मान किया गया. बैठक के मुख्य अतिथि श्री हरिराम दास रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. मोहित राम पाठक, पं. नर्मदाप्रसाद मेहता, विवेक रठिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित थे.
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर की यह ऐतिहासिक पालकी यात्रा आस्था का केंद्र है. नपा द्वारा यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने सभी शिवभक्तों से अनुशासन, सेवा और श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया. बैठक में समिति के संस्थापक किशोर कौशल, शंकर प्रजापति, सतीश राठौर, सुनील दुबे, राजेन्द्र वर्मा, प्रेम पहलवान, आशीष गेहलोत, प्रवीण तिवारी, बृजेश पाराशर, सुभाष शर्मा प्रदीप साबू, अनिल शर्मा, ओम अग्रवाल, शैलेष पटेल, राजकुमार गुप्ता, नितिन जोशी, आशीष गुप्ता, आनंद गांधी, मधुर विजयवर्गीय, सुरेश साबू, राजू गुप्ता ऋषि राज शर्मा, आयुष सोनी, मनोज जैन, गोपाल कौशल, नीरज परिहार, नरेंद्र राजपूत, कैलाश प्रेमी, मिथिलेश शर्मा,नितिन जौहरी, गोपाल कलर , नीरज चौरसिया, योगेश उपाध्याय, राजेश मोहन शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अजय तिवारी, राजेश माहेश्वरी आदि उपस्थित थे.
