सीहोर। पटवारियों की न्यायोचित मांगों को विधायक सुदेश राय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष रखेंगे. अपनी लंबित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी हड़ताल पर है. जिला पटवारी संघ ने विधायक सुदेश राय को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन दिया.
पटवारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए विधायक सुदेश राय ने पटवारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराने का आश्वासन दिया.
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा, संजय पारे, कमल कटियार, संतोष दरभन, गुरुद जामलिया, निलेश यादव, नरेश यादव दिनेश महोरिया, दुर्गेश शुक्ला, हरीश संदीप गुप्ता, भारत नेवासा कृष्णाकांत सौदाल, अनिल राठौर, दीपक वर्मा, केहर सिंह बुंदेला,संजय राठौर, मनीष जैन आदि उपस्थित थे.
