नाबालिक के साथ छेड़छाड़, परिवार पर हमला

रीवा:जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ छेडख़ानी करने वाले आरोपियों ने उसके ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया.बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिक लडक़ी का एक फोटो वायरल करके उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे जिसकी शिकायत नाबालिक के द्वारा परिजनों से की गई. इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसके भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव में ही रहने वाले युवक लडक़ी के साथ आए दिन छेडख़ानी करते थे इसकी शिकायत बच्ची के द्वारा अपने घर में की गई थी.

इसी बात को लेकर जब परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और फोटो के आधार पर उसे बदनाम करने की धमकी दी गई थी बीती रात इसी बात को लेकर लडक़ी के भाई एवं उसके रिश्तेदार पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट की घटना में दो भाइयों को गंभीर चोट आने के कारण रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीडि़त ने बताया कि कल रात वह अपनी दुकान बंद करके वापस गांव जा रहे थे तभी पहले से तकताक लगाय आरोपियों ने उन पर राड लाठी डंडे से हमला कर दिया. तीनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल भेजा गया था जहा से रेफर किया गया

Next Post

घटिया निर्माण की खुली पोल

Sat Aug 8 , 2026
रीवा :त्योंथर के कोल गढ़ी में करोड़ों की लागत से हो रहे जिर्णोद्धार के घटिया निर्माण कार्य की खुली पोल पहली ही बरसात में बाउंड्री बाल हुई धराशायी,टला बड़ा हादसा, ठेकेदार द्वारा शुरू से ही घटिया स्तर के गिट्टी बालू का किया जा रहा है प्रयोग,एक माह पूर्व ही भाजपा […]

You May Like