11 के वी लाइन से कर्मचारी गिरा, जबलपुर रेफर

नैनपुर ( मंडला)। ठेकेदार की लापरवाही से एक आउट सोर्स कर्मचारी जीवन मौत से जूझ रहा है। उसे जबलपुर रिफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र नैनपुर के पिंडरई चौकी के ग्राम कटारे मोहगांव की है जहां बिगड़े मौसम में बिजली का काम करते वक्त सुरक्षा व्यवस्था उपकरण उचित नहीं थे। जिसका शिकार बीजेगांव डेम निवासी प्रदीप परते पिता भंगी परते उम्र 22 साल हो गया। वह बिजली के खंभे से काम करते वक्त सीधे नीचे आ गिरा जिससे हाथ में दो फैक्चर और पैर में मामूली फैक्चर आया है।प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप को जबलपुर भेजा गया है। उप संभाग विद्युत मंडल विभाग नैनपुर की 11 के वी लाइन में प्रदीप काम कर रहा था जो काफी खतरे की होती है।ठेकेदार के द्वारा उक्त आउट सोर्स कर्मचारी से काम तो कराया जा रहा था पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं थे और घटना घट गई।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते हमले, फंसे नाविकों की हालत गंभीर

Fri Apr 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों में तेजी के बीच हजारों फंसे नाविकों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जबकि देशों का ध्यान अब भी ऊर्जा सुरक्षा पर अधिक केंद्रित है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज ने नाविकों की सुरक्षा […]

You May Like