पंडोखर सरकार ने बागेश्वर बाबा पर तीखा हमला कर कहा- भाई को नहीं सुधार पाए, लोगों को कितना गुमराह करोगे

दतिया: बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए पंडोखर सरकार गुरु शरण महाराज ने कहा है कि जैसे तुम्हारा एक भाई जेल में गया। तुम भी अंदर जाओगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने भाई को नहीं सुधार पाया। अपने पिता को नहीं सुधार पाया। आए दिन नशा मुक्ति में बंद रहता है। अभी जेल में है। अरे भाई, कितना तुम ब्लैकमेल करोगे लोगों को। कितना गुमराह करोगे। गुरु शरण महाराज ने एक प्रवचन में यह बाते कहीं।

उन्होंने कहा- हम भीख माँग के काम नहीं करते। विद्या की दम पे लेते हैं। ताल ठोक के लेते हैं। कुछ देते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी चैनल में रोते-गाते नहीं दिखेंगे। कटोरा लिए कि हमें कुछ डाल दो। गौरतलब है कि कई महीनों से धीरेंद्र शास्त्री के भाई जेल में बंद हैं, उन्होंने जमानत अर्जी थी थी जिसे कोर्ट ने 31 अगस्त को खारिज कर दिया।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा- तुम में दम हो। तो हमने इनाम रखा है। पंडोखर धाम में होने वाले यज्ञ में तिथि निश्चित कर दी गई है।
कौन हैं गुरुशरण महाराज…
गुरुशरण महाराज को पंडोखर सरकार के नाम से भी जाना जाता है। वे 1999 से पंडोखर धाम में दरबार लगा रहे हैं, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

Next Post

2,000 से ऊपर यूपीआई पेमेंट पर चार्ज की चर्चा को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, बोले “जनता से वसूली की तैयारी

Wed Sep 16 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगाए जाने की चर्चाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अब डिजिटल पेमेंट करने वाली जनता पर भी आर्थिक बोझ डालने की तैयारी कर रही है।कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार […]

You May Like