राष्ट्रपति के भाषणों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करेंगे राजनाथ

नयी दिल्ली 22 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भाषणों के संकलन ‘विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम दो’ और ‘आशाओं की उड़ान – खंड 2’ पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित विमोचन समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।

दरअसल ये पुस्तक प्रकाशन विभाग ने प्रकाशित की है और इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में दिए गए भाषणों का संकलन किया गया है।

‘विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम 2’ 51 भाषणों का संकलित संग्रह है, जो राष्ट्रपति के दूसरे वर्ष (अगस्त 2023 – जुलाई 2024) के दौरान उनके दृष्टिकोण, दर्शन और प्राथमिकताओं के बारे में है। राष्ट्रपति भवन द्वारा संकलित और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित, पुस्तक में शासन, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर विमर्श का वृत्तांत प्रस्तुत किया गया है।

सरकार के अग्रणी प्रकाशन संस्थान के रूप में प्रकाशन विभाग जनहित, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृति, कला और साहित्य के विभिन्न विषयों पर पुस्तकें प्रकाशित करता रहा है।

Next Post

मुस्लिम कट्टरपंथियों के अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोगों के आंदोलन को समर्थन देगी विहिप

Sun Jun 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने तमिलनाडु के मदुरई जिले में भगवान मुरुगन के प्रथम निवास थिरुपरनकुंद्रम पर्वत पर मुस्लिम कट्टरपंथियों के अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोगों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को यहां संवाददाताओं […]

You May Like