गगन गौड़ा फिर चमके, हरियाणा स्टीलर्स से लड़कर हारे यूपी योद्धाज

विशाखापट्टनम, 06 सितंबर (वार्ता) गगन गौड़ा (13 अंक) ने एक बार फिर अपनी चमक दिखाई। गगन ने विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 16वें मैच में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ सुपर रेड के साथ 13 अंक जुटाए लेकिन वह अपनी टीम यूपी योद्धाज की पांच अंक की कम अंतर वाली हार को बचा नहीं सके। हरियाणा ने यह मैच 37-32 से जीता।
शुरुआती 10 मिनट में यूपी का बोलबाला रहा। उसने मौजूदा चैंपियन को 10 मिनट के भीतर आलआउट कर 10-4 की लीड ले ली। यूपी के डिफेंस ने नवीन एक्सप्रेस को आलइन तक रिवाइव नहीं होने दिया। इस दौरान गगन गौड़ा, भवानी राजपूत और हितेश छाए रहे। ब्रेक के बाद गगन ने सुपर रेड के साथ हरियाणा की मुश्किलें बढ़ा दीं। जल्द ही यूपी को 17-6 की लीड मिल चुकी थी और हरियाणा दूसरी बार आलआउट की कगार पर थे लेकिन जयदीप और राहुल ने सुपर टैकल के साथ खुद को बचा लिया।
इसके बाद यूपी ने कुछ अंक गंवाए लेकिन हाफटाइम तक उसने पांच अंक लीड बना रखी थी। अब सुपर टैकल की स्थिति के रूप में उसके पास अपनी लीड को मजबूत करने का मौका था। कप्तान सुमित के आउट होने क बाद गगन ने बोनस लिया नवीन ने साहुल से गलती करा दी। यूपी को पहली बार आलआउट का सामना करना पड़ा। हालांकि उसे अब भी दो अंक की लीड मिली हुई थी। हरियाणा ने हालांकि जल्द बराबरी की तो यूपी ने 30 मिनट बीतने तक 24-23 की लीड ले ली थी।
मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं था। नवीन एक्सप्रेस चल पड़ी थी और यही कारण था कि यूपी को दूसरी बार आलआउट को मजबूर होना पड़ा। यहां हरियाणा ने पहली बार 30-27 की लीड ली। इसके बाद यूपी के रेडर लय खोते नजर आए। हरियाणा को 6 अंक की लीड मिल चुकी थी लेकिन पांच मिनट बचे थे और यूपी के पास वापसी का पूरा मौका था।
तीन मिनट बचे थे और यूपी ने गुमान सिंह के साथ दांव खेला। आते ही उन्होंने दो अंक लिए और फासला 5 का कर दिया। गुमान अगली रेड पर आउट हुए लेकिन इसी बीच गगन ने सुपर-10 पूरा किया लेकिन यूपी अपना आलआउट नहीं बचा सकी। आलइन के बाद सेतपाल और राहुल अत्री ने हाई-5 पूरा किया और साथ ही हरियाणा ने मैच अपनी गिरफ्त में कर लिया।

Next Post

विकसित भारत की परिकल्पना का सारथी बनेगा परिवहन विभाग: योगी

Sat Sep 6 , 2025
लखनऊ 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं के शुभारंभ और डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन विभाग प्रदेश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे […]

You May Like