हार्दिक पांड्या का आज है 33वां जन्मदिन, जानें संघर्ष से सफलता तक का सफर

मुंबई, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आज 11 अक्टूबर 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते है हार्दिक के संघर्षों के बारे में कैसे उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।

हार्दिक पंड्या 33वां जन्मदिन: 11 अक्टूबर 1993 को जन्मे हार्दिक पंड्या आज 33 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने नौवीं तक पढ़ाई छोड़ अपना जीवन क्रिकेट को समर्पित कर दिया।

सफल IPL कप्तान: मुंबई इंडियंस को 4 बार चैंपियन बनाने में मदद की और 2022 में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब दिलाया।

ICC खिताबों में मुख्य भूमिका: भारत की 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में गेंद और बल्ले से मैच जिताऊ प्रदर्शन किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आज यानी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस तरह से वह आज के दिन 33 वर्ष के हो गए हैं। हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था।

आज हार्दिक विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक लिमिटेड ओवर ऑलराउंडर्स में से एक हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मुकाबले जिताए हैं।

संघर्ष से सफलता का सफर

हार्दिक का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उनके पिता हिमांशु पंड्या सूरत में कार फाइनेंस का छोटा व्यवसाय चलाते थे, मगर बेटों के क्रिकेट जुनून के लिए उन्होंने वडोदरा शिफ्ट होने का बड़ा फैसला लिया और इस दौरान वह हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पंड्या का दाखिला पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे की अकादमी में कराया।

आपको बता दें कि क्रिकेट के प्रति हार्दिक का जुनून इस कदर था कि उन्होंने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई तक छोड़ दी और पूरा ध्यान खेल पर लगा दिया और खुब मेहन किया, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट में अपनी नई पहचान बनाई।

हार्दिक पांड्या के बल्लेबाजी आंकड़े

प्रारूप मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 11 532 108 31.29 73.88 1 4
वनडे (ODI) 94 1,904 92 32.82 110.89 0 11
टी20 अंतरराष्ट्रीय 138 2,288 71 28.24 145.91 0 9
आईपीएल (IPL) 162 2,955 91 27.88 146.29 0 10

IPL ने बदली हार्दिक की किस्मत

साल 2015 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

इसके बाद 2022 में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ में कप्तान बनाया और हार्दिक ने पहले ही सीजन में टीम को आईपीएल का खिताब दिला दिया। हालांकि 2024 में वे दोबारा कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस लौट गए।

हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी आंकड़े

प्रारूप मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदबाजी औसत इकॉनमी रेट
टेस्ट 11 17 5/28 31.05 3.38
वनडे (ODI) 94 91 4/24 35.5 5.6
टी20 अंतरराष्ट्रीय 138 114 4/16 27.13 8.34
आईपीएल (IPL) — 82* 5/36 33.55 9.4

हार्दिक पांड्या के करियर के कुछ प्रमुख आँकड़े

उपलब्धि रिकॉर्ड
टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 108 रन
वनडे में सर्वोच्च स्कोर 92 रन
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर 71 रन
आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 91 रन
टेस्ट शतक 1
वनडे विकेट 91
टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट 114
आईपीएल शतक 0
आईपीएल अर्धशतक 10

हार्दिक का इंटरनेशनल क्रिकेट में दबदबा

हार्दिक पांड्या ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। फिटनेस कारणों से टेस्ट फॉर्मेट से दूर रहने वाले हार्दिक वनडे और टी20 में भारत के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे।

2023 वनडे वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और 2024 टी20 वर्ल्ड कप तथा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को चैंपियन बनाने में उप-कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी के रूप में बड़ा योगदान दिया। हार्दिक ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी भी की है, जिसमें से टीम को 10 में जीत मिली है।

Next Post

होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला, जानें कैसी है पिच और मौसम का मिजाज

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर, भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला आज इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरु होगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज। इंदौर […]

You May Like