रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ”चलो जीते है ” का विशेष प्रदर्शन हुआ।
फिल्म को देखने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन कुमार साय सहित मंत्रीगण, विधायकगण एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता रायपुर के सिनेमा घर में पहुंचे।
फिल्म को देखने के बाद नेताओं ने कहा कि इस फिल्म में पीएम मोदी का जीवन पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यह फिल्म प्रधानमंत्री के बचपन की एक सत्य घटना पर आधारित है, जो दर्शाती है कि उनमें प्रारंभ से ही दूसरों के लिए जीने की भावना थी। आज वही बालक देश के प्रधानमंत्री के रूप में 140 करोड़ भारतवासियों के लिए निरंतर समर्पित हैं। यह फिल्म प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित एवं सेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।
