
तीन पालियों में विद्यार्थियों ने दिए पेपर
जबलपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस-1, एनडीए एवं एनए-1 की परीक्षा आज रविवार 13 अप्रैल को जबलपुर में 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार सीडीएस-1 की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। जिसमें पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे एवं तीसरी पाली में दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। इसके अलावा एनडीए एवं एनए-1 की परीक्षा भी दो पालियों में हुई। जो सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
