ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के आरोपी दंपत्ति व बेटा गिरफ्तार   

सतना : मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नादो के दतौर गांव में शनिवार सुबह ट्रैक्टर चढ़ाकर एक महिला की हत्या और हंसिया से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. इस मामले में घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और हंसिया सहित अन्य सामान को भी जब्त कर लिया गया है.

ना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पड़ोसी विष्णु कुशवाहा ने खारा गांव के निवासी 50 वर्षीय सुदर्शन साकेत को फोन कर इस बात की सूचना दी कि कुछ लोग उनका खेत ट्रैक्टर से जोत रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर लगभग आधे घंटे बाद सुदर्शन अपनी पत्नी अठमिनिया साकेत के साथ ग्राम दतौर में स्थित 75 डिसिमिल के अपने खेत पर पहुंच गए. जहां पर दंपत्ति ने देखा कि ग्राम खारा निवासी महिपाल साकेत 50 वर्ष, उसकी पत्नी सुभद्रा साकेत 47 वर्ष और 22 वर्षीय बेटा रोहित साकेत उनके खेत में मौजूद हैं.

इतना ही नहीं बल्कि रोहित द्वारा ट्रैक्टर से उनके खेत को जोता जा रहा है. यह देख सुदर्शन और अठमिनिया ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. जिसके चलते दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया. विवाद के मारपीट में बदलते ही महिपाल से हंसिया से सुदर्शन के सिर पर जानलेवा वार कर दिया. पति पर हमला होता देख पत्नी अठमिनिया जब बीच बचाव करने के आई तो रोहित ने ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया. जिसके चलते अठमिनिया की मौके पर ही मौत हो गई. घटना होती देख आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी. सक्रिय हुई पुलिस टीम ने चंद घंटे के भीतर ही आरोपी महिपाल, उसकी पत्नी सुभद्रा और बेटे साकेत को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

अवैध मछलियों का परिवहन करते कार को पकड़ा

Mon Jul 13 , 2026
भैरूंदा। पुलिस ने नर्मदा नदी से अवैध रूप से मछली का परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल मछली एवं परिवहन में कार जब्त कर ली गई है. जानकारी के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक एमपी04 सीए 8812 में अवैध रूप […]

You May Like