भैरूंदा। पुलिस ने नर्मदा नदी से अवैध रूप से मछली का परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल मछली एवं परिवहन में कार जब्त कर ली गई है.
जानकारी के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक एमपी04 सीए 8812 में अवैध रूप से मछली लेकर एक व्यक्ति नीलकंठ रोड से आ रहा है. पुलिस ने ग्राम सोठिया पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया. वाहन की तलाशी लेने पर करीब 30 नग मछलियां, जिनका कुल वजन लगभग दो क्विंटल था, बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मछली तथा घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया.
पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक सरफराज खान निवासी भोपाल को नोटिस तामील कराया गया है. कार्रवाई में उपनिरीक्षक कौशलेंद्र, एएसआई रामकृष्ण गौर, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक राकेश की सराहनीय भूमिका रही.
