प्राथमिकता में जनसेवा: कुर्सी छोड़कर दिव्यांग आवेदक के पास पहुँचे भोपाल कलेक्टर, सुनी समस्या

भोपाल: जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांग आवेदक माया संतोरिया के पास स्वयं पहुंचकर उनकी समस्या सुनी। कलेक्टर ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी को आवेदन पर त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों, विशेषकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

इंदौर से टीकमगढ़ जा रही बस सुबह-सुबह पलटी, 11 यात्री घायल

Tue Apr 21 , 2026
इंदौर: इंदौर से टीकमगढ़ जा रही यात्री बस बड़ा गांव रोड पर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान पलट गई. हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घायलों को तत्काल अस्पताल […]

You May Like