पटवारी की खुली चुनौती: एमपी में ऐसा दफ्तर दिखा दें जहाँ रिश्वत न चलती हो, कांग्रेस करेगी उसका सम्मान


भोपाल:मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सतना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों, मंत्रियों और उनके समर्थकों को मनमानी करने तथा अधिकारियों को डराने-धमकाने की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने शिवपुरी के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से जुड़े हालिया विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों के साथ धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग सत्ता पक्ष की कार्यशैली को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब “जंगलराज” का पर्याय बन चुका है और प्रदेश की स्थिति अब बिहार तथा उत्तरप्रदेश जैसी दिखाई देने लगी है। पटवारी के अनुसार अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा सरकारी कार्यालय बचा हो जहां बिना रिश्वत के आम जनता का काम होता हो।

उन्होंने सतना और रीवा संभाग के पत्रकारों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई ऐसा कार्यालय मिले जहां भ्रष्टाचार न हो तो कांग्रेस उसका सार्वजनिक सम्मान करेगी।हालिया एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए पटवारी ने दावा किया कि देश में दर्ज कुल अपराधों में 32 प्रतिशत मामले मध्यप्रदेश से जुड़े हैं। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल कठोर कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की।

Next Post

इंदौर के नवलखा में धू-धू कर जलीं 5 बसें, 5 किमी दूर तक दिखीं लपटें

Mon May 11 , 2026
इंदौर:नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में आग लग गई। इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like