फील्ड पर सक्रिय रहें , लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: निगमायुक्त

जबलपुर: फील्ड पर सक्रिय रहे, मुख्य बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग नियमित रुप से किया जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह बातें नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं। इस दौरान शहर में जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनहितकारी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि अमृत फेस-2 के तहत जलप्रदाय योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण और सीएम हेल्पलाइन जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में अमृत-2 परियोजना की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने निर्माण एजेंसियों और तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के विस्तारित क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि जल आवर्धन योजनाओं के तहत निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करें। सडक़ खुदाई के पश्चात संबंधित क्षेत्र का समतलीकरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

Next Post

मैदान में देर रात्रि बज रहे कानफाडू डीजे, प्रकरण दर्ज

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर:सिविल लाइन थाना अंतर्गत बर्न कम्पनी मैदान में आयोजित हंगामा फेस्ट कार्यक्रम के दौरान देर रात्रि कानफाडू डीजे बज रहे थे जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश दे दी और अनुविभागीय दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।पुलिस के मुताबिक बर्न कम्पनी मैदान में […]

You May Like