जबलपुर:सिविल लाइन थाना अंतर्गत बर्न कम्पनी मैदान में आयोजित हंगामा फेस्ट कार्यक्रम के दौरान देर रात्रि कानफाडू डीजे बज रहे थे जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश दे दी और अनुविभागीय दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।पुलिस के मुताबिक बर्न कम्पनी मैदान में हंगामा फेस्ट कार्यक्रम में तेज साउंड से ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा था । कार्यक्रम की अनुमति समय समाप्त होने के बाद भी आयोजन किया जा रहा था।
सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि कार्यक्रम का आयोजन सनी उर्फ कुलविन्दर सिंह दुग्गल के द्वारा किया जा रहा था। साउण्ड आपरेटर डीजे साउण्ड मे ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते हुये बीती रात करीब 12:10 बजे तेज आवाज में साउंड बजा रहा था। साउंड ऑपरेटर सोनू उर्फ विपिन कुमार रोहितास पिता विजय कुमार रोहितास निवासी चेरीताल को बुलाया गया। दोनों से कार्यक्रम संबंध में आयोजन वैध अनुमति मांगने पर प्रस्तुत वैधानिक दस्तावेज में अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग रांझी के आदेश अनुसार कार्यक्रम का आयोजन शाम 3 से 5 बजे तक एवं कोलाहल के नियमो के अनुसार साउण्ड का संचालन रात्रि 10 बजे तक करना लेख है। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर साउंड सिस्टम जब्त किया
