
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत गुलजार होटल के पीछे चौराहे में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हर्षित राय 26 वर्ष निवासी पुरानी जगदम्बा कालोनी थाना विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है बीती रात लगभग 12-30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ गुलजार होटल के पीछे मोह. ईलू खान के घर के पास चौराहा में जन्मदिन मना कर खड़े थे तभी आयुष जैन अपने साथी रोनित जैन के साथ आकर गाली गलौज करते हुये शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो आयुष जैन ने चाकू से हमलाकर उसकी दाहिनी आंख में चोट पहॅुचा दी, बीच बचाव के दौरान उसके साथी शिवम राय एवं आयुष पटैल को भी चोटें आयीं, प्रमोद जैन एवं रोनित जैन ने डंडे से मारपीट किये एवं सभी जान से मारने की धमकी देते भाग गये।
