शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और आईटी, फार्मा और धातु जैसे सेक्टर में लिवाली का जोर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.24 अंक नीचे 81,899.51 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 157.40 अंक (0.19 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 82,084.15 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 28.55 अंक की गिरावट में 25,079.75 अंक पर खुलने के बाद बढ़त में रहा। खबर लिखे जाते समय यह भी 49 अंक यानी 0.20 फीसदी ऊपर 25,157.30 अंक पर था।

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, निजी बैंक, आईटी, धातु और फार्मा समूहों के शेयरों में लिवाली अधिक रही। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक और रियलिटी समूहों में निवेशकों ने बिकवाली की।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टाइटन, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में चल रहे थे। टाटा मोटर्स, एचयूएल और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट थी।

Next Post

पहडिय़ा ग्राम पंचायत के सरकारी तालाब को बेचने की फिराक में भू-माफिया

Wed Oct 8 , 2025
रीवा: भू-माफियाओं की नजर अब शासकीय भूमि के साथ तालाबो पर है. राजस्व दस्तावेजो में छेड़छाड़ कर तालाब की भूमि को हथियाने में लग गये है. रायपुर कर्चुलियान तहसील के ग्राम पंचायत पहडिय़ा में आम निस्तार के तालाब पर माफियाओं की नजर पड़ गई है. 32 एकड़ के तालाब का […]

You May Like