
सीधी । अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में भूमि एसोसिएट्स एल बी एस दिल्ली एवं चौहान स्टोन क्रेसर जम्मू-कश्मीर वारियर्स के मध्य हुए सातवे दिन के मैच मे भूमि एसोसिएट्स एल बी एस दिल्ली 154 रनो से अपनी जीत दर्ज कर चौहान स्टोन क्रेसर जम्मू-कश्मीर वारियर्स को हराया।आज सातवे दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच कौशल सुमन रहे जिन्हें आज के गेस्ट ऑफ़ ओनर जगत सिंह,राजेश सिंह, शिवम सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।
सीजन -9 में एलबीएस दिल्ली टीम ने बनाये कई रिकॉर्ड
अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के दूसरे पूल के पहले दिन के फ्रेंचाइजी रहीश सिंह भूमि एसोसियेट्स की टीम एलबीएस दिल्ली ने फ्रेंचाइजी अनिल सिंह ददरी चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर के साथ हुये मैच में सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के अब तक हुये मुकाबले में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जहां 304 रन के बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया । वहीं दिल्ली टीम के धुआंधार बल्लेबाज कौशल सुमन ने शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के आज के मैच में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरतेन्दु तिवारी तथा अतिथि के रुप में भानू पाण्डेय की गरिमामय उपस्थित रही।आज सातवे दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा एल बी यस दिल्ली मे फ्रेंचाइजी ओनर रहीश चौहान भूमि एसोसिएट्स और जम्मू-कश्मीर वॉरियर्स के फ्रेंचाइजी ओनर अनिल सिंह दादरी चौहान स्टोन क्रेसर की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया ।टॉस जीतकर जम्मू- कश्मीर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया!
एलबीएस दिल्ली बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 8 विकेट के नुकशान के साथ शानदार 304 रनो का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर वॉरियर्स के सामने रखा जिसमे कौशल सुमन ने 2 छक्के और 16 चौके लगाते हुए 107 रनों की तथा अनंतबीर सिंह 2छक्के 9 चौके लगाते हुए 77 रनों की शानदार पारी खेली।जबावी पारी में जम्मू-कश्मीर वारियर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 23.3 ओवर 150 रन बनाते हुए समिट गयी जिसमे समेर सिंह 5 छक्के और 3 चौके लगाए तो कुछ समय के लिए लगा की मैच जम्मू-कश्मीर के पक्ष मे जा सकता है लेकिन 44 रनो की शानदार पारी खेलने के बाद जब समेर का विकेट गिरा तो एक एक करके सारी टीम मात्र 150 रनो मे समिट गयी!
आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। रोमांचक कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे।
सीजन -9 में एलबीएस दिल्ली टीम ने बनाये कई रिकॉर्ड
अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के दूसरे पूल के पहले दिन के फ्रेंचाइजी रहीश सिंह भूमि एसोसिएट की टीम एलबीएस दिल्ली ने फ्रेंचाइजी अनिल सिंह ददरी चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर के साथ हुये मैच में सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के अब तक हुये मुकाबले में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जहां 304 रन के बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया । वहीं दिल्ली टीम के धुआंधार बल्लेबाज कौशल सुमन ने शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
हैदराबाद और मालदीव के बीच मैच आज
छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का आठवां मैच आज फ्रेंचाइजी सिद्धू ग्रुप, करणी सेना, एमपीएसपी क्लब की टीम राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद और फ्रेंचाइजी केडी कंस्ट्रक्शन की टीम क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीव के बीच आज रविवार को सुबह 10 खेला जाएगा|हैदराबाद सीधी चैलेंज कप के पिछले सीजन में विजेता टीम रही है वही विंध्य की धरा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम मालदीव खेलेगी जिससे यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।
प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच दिल्ली के कौशल सुमन के नाम हुआ
सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का सातवां मैच फ्रेंचाइजी रहीश सिंह भूमि एसोसियेट्स एलबीएस दिल्ली एवं फ्रेंचाइजी अनिल सिंह ददरी चौहान स्टोन क्रेसर जम्मू-कश्मीर वारियर्स के बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को जीत मिली, भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली के कौशल सुमन जिन्होंने 74 गेदो मे 2 छक्के और 16 चौके की मदद से 107 रन बनाएं को आज के गेस्ट ऑफ़ ओनर जगत सिंह, राजेश सिंह,शिवम सिंह की गरिमामय विशेष उपस्थिति मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से दिया गया।
विन्ध्य की धरा सीधी के मैदान में पहली बार उतरेगी विदेशी टीम
अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 में विन्ध्य की धरा में पहली बार कोई विदेशी टीम सीधी के मैदान में उतरेगी। विदेशी टीम क्रिकेट बोर्ड मालदीव को विन्ध्य की धरा सीधी के छत्रसाल स्टेडियम में खेलने के आमंत्रित कर सीधी चैलेंज कप टूर्नामेंट स्पोर्ट समिति सीधी ने विन्ध्य के खेल के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल होगा। विदेशी टीम का खेल देखने सीधी के खेलप्रेमियों सहित सीधी वासियों में अलग ही जिज्ञासा के साथ उत्साह है।
