भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है मध्य प्रदेश : खरगे

भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है मध्य प्रदेश : खरगे

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के शासन में भ्रष्टाचार और लूटपाट होने का बड़ा आरोप लागते हुए कहा है कि राज्य आज भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है तथा एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा कि अब एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का मामला सामने आया है। राज्य में कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए निर्धारित करीब पांच लाख टन चावल को राइस मिलरों, एथेनॉल कारोबारियों और सरकारी संरक्षण में कथित भ्रष्टाचार का हिस्सा बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उज्जैन में जमीनों से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया था, जहां कथित तौर पर उन्हीं क्षेत्रों में जमीनों का विस्तार हुआ, जहां सरकारी अवसंरचना परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे। राज्य सरकार की भूमिका इस मामले में सवालों के घेरे में है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि व्यापम घोटाले से शुरू हुई भ्रष्टाचार की यह श्रृंखला आज तक नहीं थमी है और पेपर लीक सहित अनेक मामलों ने प्रदेश की छवि को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है तथा प्रधानमंत्री की चुप्पी जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

.....

Next Post

दतिया उपचुनाव पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की दो टूक, बोले- संगठन सर्वोपरि

Sat Jul 11 , 2026
भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर लिया गया फैसला भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है और पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता उसे […]

You May Like