दतिया उपचुनाव पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की दो टूक, बोले- संगठन सर्वोपरि

भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर लिया गया फैसला भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है और पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता उसे पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार करेगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सबसे ऊपर है और चुनाव किसी एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि पूरी पार्टी मिलकर लड़ती है। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पार्टी का वरिष्ठ और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने संगठन और सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और पार्टी की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की नाराजगी है, तो उसका समाधान आपसी बातचीत के जरिए किया जाएगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनने दी जाएगी, जिससे संगठन प्रभावित हो। जगदीश देवड़ा ने भरोसा जताया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

भारत न्यूजीलैंड ने रक्षा, व्यापार और हिंद-प्रशांत सहयोग के लिए रणनीतिक साझेदारी रोडमैप जारी किया

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय संबंधों का नया अध्याय शुरू करते हुए रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2030 की घोषणा की है और इसमें राजनीतिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, जनसंपर्क, शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी तथा क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को छह प्रमुख स्तंभों के […]

You May Like