नयी दिल्ली, 02 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को सभी सामान महंगे हो गये चावल, गेहूं, चीनी, दालों और खाद्य तेलों में बढ़त देखी गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 32 रुपये बढ़कर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,781 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 27 रुपये चढ़ गयी। दाल-दलहनों में भी तेजी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 70 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 61 रुपये और मूंग दाल 60 रुपये महंगी हुई। चना दाल का भाव 31 रुपये और मसूर दाल का 13 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा।
स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 244 रुपये और वनस्पति 216 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल 66 रुपये और पाम ऑयल 44 रुपये मजबूत हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 42 रुपये और सरसों तेल की 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 35 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। चीनी भी 15 रुपये महंगी हुई।

