इटारसी। स्व अशोक जायसवाल एवं स्व भूपाल सिंह भदोरिया की स्मृति मे एक दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट,रेलवे खेल मैदान 12 बंगला इटारसी पर कराया गया । टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मैच, पी०एफ०सी होशंगाबाद और आर० बी०एफ०सी के मध्य खेला गया, पेनाल्टी मे आर०बी एफ०सी ने पी०फ०सी होशंगाबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई,ओर फाइनल मैच आर०बी० एफ० सी और एन०एफ०सी जूनियर के मध्य खेला गया जिसमे आर०बी०एफ०सी ने 1-0 से जीत हासिल की। उपस्थित अथिति विजय कुमार जायसवाल ,मुकेश वर्मा, विक्की जायसवाल, अमित जायसवाल, खेमेंद्र सिंह भदौरिया,विनय सोनी,विकास पवार (मद्दु), अखिल श्रीवास्तव, कोच सोनू यादव, अजय, गोलु रघुवंशी, निक्की पटेल, नेशनल प्लेयर जितेन्द्र यदाव, कनिष्क, अनस कुंदन, धीरज मयंक अबीर निगम, ने सभी को पुरुस्कार दिये ओर उनके उजवल खेल भविश्य की कामना की।
