डीजल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

रेहटी। पुलिस ने ग्राम खैरी में वाहनों से हुए डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर चोरी गया डीजल और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कॉर्पियों वाहन कीमत लगभग 2 लाख रुपए जप्त किया है. जानकारी के अनुसार फरियादी श्रीराम बकोरिया निवासी खैरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके डम्पर क्रमांक एमपी 04 एचई 5547 के साथ-साथ समीप खड़े हार्वेस्टर और वर्धमान कम्पनी की बस से भी रात्रि में भारी मात्रा में डीजल चोरी हुआ है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सगोनिया के आगे भोपाल रोड़ पर एक स्कॉर्पियो को रोका. वाहन में तीन युवक सवार थे, जिनके पास केनों में चोरी का डीजल पाया गया. पुलिस ने आरोपी खालिद खान, शाकिब खान निवासी पिपलई एवं हेमन्त लोधी निवासी बहेड़ को गिरफ्तार कर लिया. जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे, उपनिरीक्षक महेश धुर्वे, सुमेर सिंह उइके, जयनारायण, दीपक सेन, योगेश कटारे, जितेन्द्र गौर, पुष्पेन्द्र जाट, विकास नागर, नीतेश रघुवंशी की भूमिका रही.

 

Next Post

नपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान से हड़कंप

Tue Nov 18 , 2025
आष्टा। स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार सोमवार कन्नौद रोड़ एवं अलीपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओं मुहिम चलाई गई. जिसके तहत रोड़ के किनारे गुमठी, स्थायी ठेलों, गैरेज की दुकानों को सख्ती से हटाया गया. सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने एसडीएम नितिन टाले के निर्देश पर […]

You May Like