बोरियों के टैग पर किसानों के नाम, कोड नहीं लिखे, कलेक्टर ने लगाई फटकार

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कुंडम ब्लॉक के अंतर्गत बघराजी के अरिहंत वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने यहां हो रही खरीदी केंद्र पर बाहर रखे गेहूं और वेयरहाउस में भंडारित गेहूं के मात्रा की जानकारी ली। साथ ही खरीदी गई बोरियों की तौल कराई गई। श्री सिंह ने वेयरहाउस के अंदर स्टैक में लग रहे उपार्जित गेहूं की बोरियों की बारीकी से जांच की।

जिसमें कुछ बोरियों के टैग पर किसानों के नाम व कोड लिखे हुए नहीं पाए गए, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए प्रत्येक बोरियों पर किसानों के नाम या कोड लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार गेहूं उपार्जन सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें, नोडल अधिकारी सतत रूप से गेहूं खरीदी की निगरानी करते रहें।

किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जित गेहूं की सुरक्षा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत एवं एसडीए सुश्री प्रगति गणवीर मौजूद रहे।

Next Post

हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के को-राइटर

Wed May 13 , 2026
मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सिस्टम के लिये को-राइटर बन गये हैं। मिसेज़, हक, कप्तान, भागवत: चैप्टर वन राक्षस जैसे प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस करने के बाद अब हरमन बावेजा फिल्म सिस्टम लेकर आएं हैँ,जहाँ वो सिर्फ प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि को-राइटर […]

You May Like