बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को मारा चाकू

रीवा। रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मडरहा में लडक़ी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं परिजनों ने सेमरिया पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

घटना के संबंध में घायल भूपेंद्र यादव के भाई रईस यादव निवासी ग्राम मंडरहा में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी छोटी बहन से आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी जिसका विरोध भूपेंद्र ने किया था. इसी घटना के बाद से आरोपी उसे मारने की फिराक पर घूम रहे थे इसकी रिपोर्ट पूर्व में सेमरिया थाने में की गई थी लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की थी. रईस ने बताया कि सुबह तकरीबन 9:30 बजे भूपेंद्र खेत की ओर गया था इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में आए आरोपियों ने भूपेंद्र के ऊपर चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया. भूपेंद्र का हल्ला गुहार सुनकर जब परिजन दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद गंभीर हालत में भूपेंद्र को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Next Post

ड्रेनेज लाइन के चेंबर में पाइप निकालने उतरे दो सफाईकर्मी  की ज़हरीली गैस में दम घुटने से मौत

Mon Mar 2 , 2026
इंदौर। आज नगर निगम के दो सफाईकर्मी की ड्रेनेज सफाई के दौरान जहरीली गैस से मौत होने की चर्चा है। घटना शाम 6.30 बजे चोइथराम मंडी गेट की बताई जा रही है। दो कर्मी टैंकर के पाइप कैक्टुल्डा लाइन में रह जाने के कारण चेंबर में उतरे थे। बताया जा […]

You May Like

मनोरंजन