अग्रिवीर सेना में चयनित हुए आभास जबलपुर में कठिन प्रशिक्षण जारी

सतना : इसी सत्र में 80 प्रतिशत अंक के साथ हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आभास सिंह ने अग्रिवीर बनने की ठान ली, और कठिन परिश्रम करते हुए उन्होंने वह मुकाम हासिल भी कर लिया. अग्रिवीर सेना में चयनित होने के बाद आभास का जबलपुर में कठिन प्रशिक्षण जारी है.मतहा गांव के निवासी आभास ने अपनी स्कूली शिक्षा शासकीय उमावि सज्जनपुर से प्राप्त की. पढ़ाई में शुरु से ही मेघावी रहे आभास ने जीव विज्ञान विषय से कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत अंक अर्जित किए. लेकिन आभास के मन में अग्रिवीर के तौर पर सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा कुछ इस तरह भरा हुआ था कि 12वीं की परीक्षा देने के बाद से ही उन्होंने कठिन परिश्रम शुरु कर दिया. उनकी यह मेनहत तब सफल होती भी नजर आई जब उनका चयन अग्रिवीर सेना में हो गया.

आभास के अनुसार फिलहाल उनका प्रशिक्षण जबलपुर ममें जारी है. जिसके बाद उन्हें ज्वाइनिंग मिलेगी. आभास को मिली इइस सफलता पर उनके दादा वीरेंद्र सिंह, पिता अभयराज सिंह और मां स्मिता सिंह सहित शा.उ.मा.वि सज्जनपुर की प्राचार्य विभा शुक्ला व शिक्षक नीलेश पाठक सहित अन्य शिक्षक व स्टॉफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. गौरतलब है कि सज्जनपुर उमावि के पूर्व छात्र निगम सिंह, करन तिवारी और अनुपम तिवारी भी अग्रिवीर के तौर पर चयनित हो चुके हैं.

Next Post

लापरवाही से खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

Wed May 27 , 2026
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनू तिराहे पर सड़क किनारे बिना किसी इंडिकेटर या सुरक्षा संकेत के खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल […]

You May Like