ज्ञानेश के खिलाफ शुक्रवार को सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि वोट चोरी के लिए जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी 30 अक्टूबर को सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इंडिया गठबंधन अपराह्न साढ़े तीन बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं मिलने के कारण यह स्थान तय किया गया है।

श्री रमेश ने आरोप लगाया कि श्री कुमार ने संविधान के प्रावधानों और उसकी भावना का स्पष्ट उल्लंघन किया है तथा देश के चुनावी लोकतंत्र की बुनियाद को व्यवस्थित तरीके से कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष झूठ बोला है।
उन्होंने कहा कि श्री कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं और आगे इन दोनों की बारी भी आएगी।

.....

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर अभिषेक शर्मा ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे, टी20 क्रिकेट में बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Wed Oct 28 , 2026
वेलिंगटन,  टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है। 26 वर्षीय इस धुरंधर बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों में शतक ठोकते हुए टी20 क्रिकेट में अपने शतकों की संख्या 11 पहुंचा दी है और पूर्व […]

You May Like