फार्म हाउस पर पुलिस का छापा

इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में फार्म हाउस मालकिन पर भी नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है.डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ी स्थित अनुभूति फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी. यहां खड़ी दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो डीएल 4सी बीडी 3562 की तलाशी लेने पर एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

मौके से दिल्ली निवासी आरोपी सूरजभान सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो फार्म हाउस में शराब पीता मिला. पुलिस ने वहां से शराब की बोतल और गिलास भी जब्त किए हैं. जांच में सामने आया कि फार्म हाउस की मालकिन अर्चना सिंह निवासी निपानिया ने ठहरने वाले लोगों की जानकारी थाने को नहीं दी और न ही कोई विजिटर रजिस्टर संधारित किया. इसे प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है. खुड़ैल पुलिस ने आरोपी सूरजभान सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट तथा अर्चना सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

वीरों की विरासत को नमन: सीएम डॉ यादव ने सैम मानेकशॉ और छत्रपति शिवाजी महाराज को किया याद

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देश के दो महान वीरों भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित सैम मानेकशॉ का जीवन […]

You May Like